Move to Jagran APP

पद्मश्री कृष्ण बिहारी मिश्र के घर पहुंचे राहुल सिन्हा

-मोदी सरकार के विकास कार्यो से संबधित पुस्तक भेंट की -मिश्र ने दिए शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के सुझ

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jun 2018 05:12 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jun 2018 05:12 PM (IST)
पद्मश्री कृष्ण बिहारी मिश्र के घर पहुंचे राहुल सिन्हा
पद्मश्री कृष्ण बिहारी मिश्र के घर पहुंचे राहुल सिन्हा

-मोदी सरकार के विकास कार्यो से संबधित पुस्तक भेंट की

loksabha election banner

-मिश्र ने दिए शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के सुझाव

...........

जागरण संवाददाता, कोलकाता : 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने गुरुवार शाम करीब 5.30 बजे पद्मश्री कृष्ण बिहारी मिश्र से बेलियाघाटा के हरिमोहन राय लेन स्थित उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, खासकर शिक्षा को लेकर बातचीत हुई। मुलाकात के दौरान सिन्हा ने मिश्र से केंद्र सरकार के लिए सुझाव मांगे। इस पर मिश्र ने शिक्षा की बेहतरी का सुझाव दिया। इस अवसर पर राहुल सिन्हा ने मिश्र को वर्तमान केंद्र सरकार के चार साल के विकास कार्यो संबंधित पुस्तक भेंट की। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जन संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया है। इसके तहत वे विशिष्ट व्यक्तियों के घर जाकर उनसे भेंट कर रहे हैं। इसी कड़ी में यहां भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा भी विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क कर रहे हैं। वे उनके घर जाकर उन्हें मोदी सरकार के विकास कार्यो को पुस्तकों के माध्यम से बता रहे हैं। इसके साथ ही उनके सुझाव भी ले रहे हैं। उन्होंने बुधवार को साल्टलेक में सेवानिवृत मेजर जनरल केके गांगुली सहित अन्य कई व्यक्तियों से मुलाकात की थी। इसके पहले संपर्क अभियान के तहत राहुल सिन्हा ने मंगलवार को सेवानिवृत न्यायाधीश श्यामल सेन के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने उन्हें भी केंद्र सरकार के विकास कार्यो से संबंधित पुस्तक भेंट की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.