Move to Jagran APP

नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय पक्षी विमान से टकराया

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की तैयारी के समय एक पक्षी विमान से टकरा गया। इस घटना से यात्रियों में खलबली मच गई।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 10:34 AM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 10:34 AM (IST)
नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय पक्षी विमान से टकराया
नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर लैंडिंग के समय पक्षी विमान से टकराया

जागरण संवाददाता, कोलकाता । नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग की तैयारी के समय एक पक्षी विमान से टकरा गया। इस घटना से यात्रियों में खलबली मच गई। विमान की आपातकाल लैंडिंग कराई गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

loksabha election banner

घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे ढाका से आ रहा एक विमान लैंडिंग की तैयारी कर रहा था। विमान में 132 यात्री व सात कर्मचारी मौजूद थे। उसी समय एक पक्षी विमान के पंखे से टकरा गया। इस घटना से विमान के यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के बाद विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।

हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार विमान के सभी यात्री, पायलट समेत अन्य स्टाफ सुरक्षित हैं। लैंडिंग की तैयारी के समय एक पक्षी के विमान के पंखे से टकराने से यह घटना घटी। इससे विमान को थोड़ा नुकसान पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डे के बाहर कचरे का अंबार लगा हुआ है।

वहां काफी संख्या में पक्षी बैठे रहते हैं। इसी वजह से ऐसी घटनाएं होती हैं। लैंडिंग के बाद इंजीनियरों ने विमान का परीक्षण किया। परीक्षण के बाद इंजीनियरों ने बताया कि विमान के कुछ हिस्सों को मामूली नुकसान पहुंचा है। परीक्षण के बाद विमान फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार हो गया। इस घटना की जांच की जा रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.