Move to Jagran APP

बंगाल विस चुनाव के लिए बिहार का स्वास्थ्य सुरक्षा मॉडल अपनाएगा आयोग, 7.5 करोड़ दस्तानों का दिया आर्डर

केंद्रीय चुनाव आयोग बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर रहा है। आयोग ने 7.5 करोड़ यूज एंड थ्रो ग्लव्स (दस्ताने) के आर्डर दिए हैं। इसके साथ ही मास्क सैनिटाइजर और साबुन की भी व्यवस्था की जा रही है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Tue, 16 Feb 2021 04:33 PM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 04:33 PM (IST)
आयोग बंगाल चुनाव में भी बिहार का स्वास्थ्य सुरक्षा मॉडल अपनाना चाहता है

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : केंद्रीय चुनाव आयोग बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की पूरी व्यवस्था कर रहा है। आयोग ने 7.5 करोड़ यूज एंड थ्रो ग्लव्स (दस्ताने) के आर्डर दिए हैं। इसके साथ ही मास्क, सैनिटाइजर और साबुन की भी व्यवस्था की जा रही है। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। गौरतलब है कि आयोग बंगाल चुनाव में भी बिहार का स्वास्थ्य सुरक्षा मॉडल अपनाना चाहता है। बिहार में विधानसभा चुनाव जिस समय हुए थे, उस वक्त कोरोना महामारी अपने प्रचंड रूप में थी। अभी कोरोना का प्रकोप काफी कम हुआ है लेकिन  आयोग किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता। 

loksabha election banner

आयोग सूत्रों ने बताया कि मतदाताओं को ईवीएम का बटन दबाने से पहले दस्ताने पहनने होंगे।

इस्तेमाल के बाद चुनाव कॢमयों द्वारा इसे सुरक्षित तरीके से फेंका जाएगा। दस्तानों के लिए एक एमएसएमई को आर्डर दिया गया है। उसके अधिकारियों के साथ राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बैठक की है। सूत्रों ने बताया कि मतदान से पहले सभी बूथों को सैनिटाइज किया जाएगा।

मतदान से एक दिन पहले उन्हें सैनिटाइज करने पर जोर दिया जा रहा है। मतदान केंद्रों पर कोरोना को लेकर सरकार की तरफ से जारी किए गए स्वास्थ्य संबंधी सभी दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। चुनाव कॢमयों और मतदाताओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। आशा की कर्मचारी व अद्र्ध चिकित्साकर्मी प्रत्येक मतदाता के शरीर के तापमान की जांच करेंगे। जिनके शरीर का तापमान अधिक पाया जाएगा, उन्हें एक टोकन देकर मतदान के अंतिम घंटे में मतदान केंद्र आने को कहा जाएगा। टोकन देने के लिए हेल्प डेस्क तैयार किया जाएगा। प्रत्येक मतदान केंद्र में तीन कतारें होंगी-पुरूष, महिला और दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए। कतार में शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.