Move to Jagran APP

बिजली शुल्क वृद्धि के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में किया प्रदर्शन, 230 गिरफ्तार

भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बिजली शुल्क वृद्धि के खिलाफ बुधवार को कोलकाता में सीइएससी के मुख्यालय विक्टोरिया हाउस सहित अन्य कार्यालयों के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।

By Vijay KumarEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 10:49 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2020 10:49 PM (IST)
बिजली शुल्क वृद्धि के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में किया प्रदर्शन, 230 गिरफ्तार
बिजली शुल्क वृद्धि के खिलाफ भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में किया प्रदर्शन, 230 गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने बिजली शुल्क वृद्धि के खिलाफ बुधवार को कोलकाता में सीइएससी के मुख्यालय विक्टोरिया हाउस सहित अन्य कार्यालयों के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। समर्थकों के हाथों में पोस्टर व बैनर थे, जिन पर बंगाल में अधिक शुल्क लिये जाने के विरोध में नारे लिखे हुए थे। प्रदेश भाजपा के सूत्रों ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने महानगर के विभिन्न स्थानों से विरोध कर रहे करीब 230 भाजयुमो समर्थकों को गिरफ्तार किया। 

loksabha election banner

इसके अलावा 50 भाजयुमो कार्यकर्ताओं को कोलकाता के ठाकुरपुकुर थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया। हालांकि इनमें से ज्यादातर गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को बाद में कोलकाता पुलिस की ओर से छोड़ दिया गया। उल्लेखनीय है कि भाजपा जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा सांसद सौमित्र खां ने बिजली शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की थी। इसी के बाद कोलकाता व हावड़ा में निजी बिजली कंपनी सीईएससी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.