Move to Jagran APP

Bengal Durga Puja:जूतों से दुर्गा पूजा पंडाल सजाने पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग

भाजपा नेता ने ट्वीट किया है कि कलात्मक स्वतंत्रता के नाम पर मां दुर्गा का अपमान करने का जघन्य कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसलमहानगर से सटे दमदम पार्क में एक दुर्गा पंडाल को जूतों से सजाया गया है।

By Vijay KumarEdited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 08:13 PM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 08:13 PM (IST)
Bengal Durga Puja:जूतों से दुर्गा पूजा पंडाल सजाने पर भड़के सुवेंदु अधिकारी, मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग
बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी

राज्य ब्यूरो, कोलकाताः बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने संस्कृति नाम पर कुछ भी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेता ने ट्वीट किया है कि कलात्मक स्वतंत्रता के नाम पर मां दुर्गा का अपमान करने का जघन्य कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल,महानगर से सटे दमदम पार्क में एक दुर्गा पंडाल को जूतों से सजाया गया है।

loksabha election banner

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया कि दमदम पार्क में एक दुर्गा पूजा पंडाल को जूतों से सजाया गया है। यह जघन्य कृत्य है, मैं मुख्य और गृह सचिव से हस्तक्षेप करने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि पूजा पंडाल से षष्ठी से पहले जूते निकलवा दिए जाएं। इससे पहले सुवेंदु अधिकारी ने दुर्गा पूजा आयोजन की अनुमति के लिए अदालत का रुख किया था, क्योंकि बंगाल ममता सरकार ने दुर्गा पूजा आयोजित करने की अनुमति नहीं दी थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि जिस जमीन पर दुर्गा पूजा का आयोजन होता है वह राज्य सिंचाई विभाग की है। ऐसे में ममता बनर्जी की सरकार ने इजाजत देने मना कर दिया था।

बताते चलें कि दमदम पार्क के पंडाल की थीम कृषि कानून के खिलाफ हो रहे आंदोनल को थीम बनाया है जिसमें पंडाल में सैंकड़ों चप्पल- जूते हैं जो प्रदर्शन के बाद के दृश्य को दर्शाते हैं। दरअसल प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई होने पर कई लोगों की जूते-चप्पल छूट जाती हैं। मुख्य पंडाल में धान की प्रतिकृति है जो छत्त से लटक रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.