Move to Jagran APP

Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के भरतपुर विधानसभा सीट पर इस बार होगी कड़ी लड़ाई

West Bengal Assembly Elections 2021 बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले की भरतपुर विधानसभा सीट पर इस बार बेहद कड़ी लड़ाई होने की संभावना है। इस सीट से रिवोलुशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) दस बार विजयी रही है। 2016 विधानसभा चुनाव में 259 बूथ पर 165414 वोट पड़े थे।

By PRITI JHAEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 09:13 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 09:13 AM (IST)
Bengal Assembly Elections 2021: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के भरतपुर विधानसभा सीट पर इस बार होगी कड़ी लड़ाई
पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट पर कड़ी लड़ाई।

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले की भरतपुर विधानसभा सीट पर इस बार बेहद कड़ी लड़ाई होने की संभावना है। इस सीट से रिवोलुशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) दस बार विजयी रही है। 1977 से 2011 तक आरएसपी अजेय रहीं। लेकिन 2016 में कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को हराकर जीत दर्ज की थी। उस बार आरएसपी तीसरे स्थान पर खिसक गई थी।

loksabha election banner

2011 और 2006 में आरएसपी ने कांग्रेस को हराकर जीत दर्ज की थी। भाजपा 2016 और 2011 में चौथे स्थान पर थी। हालांकि, इस बार लड़ाई काफी रोचक होने वाली है। क्योंकि, इस बार कांग्रेस और वाममोर्चा जिसका आरएसपी भी घटक दल है। इस सीट पर कौन चुनाव लड़ेगा कांग्रेस या आरएसपी प्रत्याशी यह फिलहाल तय नहीं है। परंतु, यह तय है कि इस बार लड़ाई काफी कड़ी होगी।

हर चुनाव में बढ़ते गए वोटर

2016 विधानसभा चुनाव में 259 बूथ पर 165414 वोट पड़े थे। यहां कुल 215850 मतदाता थे। इसमें 52.18 फीसद पुरुष और 47.82फीसद महिलाएं थीं। 2011 विधानसभा चुनाव में 221 बूथ पर 148038 वोट पड़े। यहां कुल 181614 मतदाता थे। इसमें 52.04 फीसद पुरुष और 47.96 फीसद महिलाएं थीं। 2006 विधानसभा चुनाव में 179 बूथ पर 128430 वोट पड़े। यहां कुल 158192 मतदाता थे। इसमें 50.97 फीसद पुरुष और 49.03 फीसद महिलाएं थीं। बताते चलें कि 294 सदस्यीय बंगाल विधानसभा के लिए इसी साल अप्रैल-मई में चुनाव होने की संभावना है। इस बार सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.