Bengal Assembly Elections 2021: भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में पार्टी दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने दक्षिण 24 परगना जिले में स्थानीय समिति के एक नेता को हटाने के विरोध में रविवार को यहां पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी की मौजूदगी में हेस्टिंग्स इलाके में प्रदर्शन किया।
कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने दक्षिण 24 परगना जिले में स्थानीय समिति के एक नेता को हटाने के विरोध में रविवार को यहां पार्टी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हुगली से भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी की मौजूदगी में हेस्टिंग्स इलाके में प्रदर्शन किया।
भगवा दल ने सोनारपुर इलाके के नेता शुभंकर दत्ता मजूमदार को स्थानीय समिति से हटा दिया है। चटर्जी ने कहा कि भाजपा एक बड़ा परिवार है। वे यहां अपनी शिकायत बताने आए हैं। यह कोई मुद्दा नहीं है। सभी पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और हम समस्या को हल कर देंगे। हाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के दो समूहों में पूर्व बर्द्धमान जिले में जिला कार्यालय में संघर्ष हो गया था। उस समय भगवा दल की बैठक चल रही थी।
पश्चिम बर्द्धणान जिले के आसनसोल में भाजपा संगठन की बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री और स्थानीय भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो की मौजूदगी में पार्टी के दो धड़े आपस में भिड़ गए थे। भाजपा नेताओं का कहना है कि कुछ लोग असंतुष्ट हैं उन्हें समझा लिया जाएगा। इसमें विवाद की कोई बात नहीं है।