Move to Jagran APP

Bengal Assembly Elections 2021: बंगाल में जोर पकड़ रहा है भाजपा का 'मोदीपाड़ा' अभियान

मोदीपाड़ा के लांच के बाद से ही कोलकाता में 15000 से अधिक युवा और पेशेवर इससे जुड़े हैं। यह अभियान बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के राजनीतिक अभियान के समानांतर चलेगा जो इस साल अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है।

By PRITI JHAEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 09:01 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 09:23 AM (IST)
Bengal Assembly Elections 2021: बंगाल में जोर पकड़ रहा है भाजपा का 'मोदीपाड़ा' अभियान
बंगाल में जोर पकड़ रहा है भाजपा का 'मोदीपाड़ा' अभियान

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। 2014 में अपने सफल 'मिशन 272 प्लस ' अभियान की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए एक समान समर्पित अभियान 'मोदीपाड़ा' शुरू किया है। यह युवाओं और पेशेवरों तक पहुंचने के लिए एक स्वयंसेवक-आधारित कार्यक्रम है। इस अभियान को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस महीने की शुरुआत में बंगाल की अपनी यात्रा के दौरान लांच किया था।

loksabha election banner

इस अभियान को उन युवाओं तक पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है जो राजनीतिक रूप से जागरूक हैं, लेकिन उनका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है। इस अभियान में युवाओं से आम लोगों से संपर्क करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की राजनीति का संदेश फैलाने की अपील की जा रही है। 'मोदीपाड़ा' के लांच के बाद से ही कोलकाता में 15,000 से अधिक युवा और पेशेवर इससे जुड़े हैं। यह अभियान बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के राजनीतिक अभियान के समानांतर चलेगा, जो इस साल अप्रैल-मई में होने की उम्मीद है।

2014 के आम चुनावों के दौरान भाजपा ने 'मिशन 272 प्लस ' नामक एक स्वयंसेवक-आधारित अभियान शुरू किया था। जिसमें 10 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बताया कि लोग 'मोदीपाड़ा' अभियान का समर्थन दे रहे हैं। "कई लोग स्वेच्छा से अभियान में शामिल हो रहे हैं।" एक अन्य भाजपा नेता ने कहा, 'मोदीपाड़ा' बंगाल के लिए एक स्थानीय स्वयंसेवकों का अभियान है। इस अभियान के माध्यम से हम लोगों से अपील कर रहे हैं, जो किसी भी पार्टी से राजनीतिक रूप से संबद्ध नहीं हैं, आगे आने के लिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास की राजनीति का संदेश फैलाने के लिए। ”भाजपा के एक अन्य नेता ने कहा कि ये युवा स्वयंसेवक अनुभवी राजनेता नहीं हैं, लेकिन वे उत्साह और रचनात्मकता से भरे हैं। राज्य में पार्टी के नेताओं द्वारा उनके रचनात्मक विचारों को उचित आकार दिया जा रहा है।

अभियान से जुड़े एक अन्य भाजपा नेता ने कहा कि युवाओं और पेशेवरों से इसे बहुत बड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है।" कोलकाता और राज्य के अन्य शहरी क्षेत्रों में और आसपास से बड़ी संख्या में स्वयंसेवक अभियान में शामिल हुए। कोलकाता के बाद, पार्टी बड़े पैमाने पर अन्य क्षेत्रों सिलीगुड़ी, आसनसोल, दुर्गापुर और बर्द्धमान में इसके प्रसार करने की योजना बना रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.