आसनसोल नगर निगम 2 करोड़ की लागत से बनाएगा 10 सूर्य मंदिर
छठ पर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात की घोषणा करते हुए मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा की नगर निगम 1 वर्ष के अंदर 10 सूर्य मंदिरों का निर्माण करेेगी।
आसनसोल, जेएनएन। आस्था के महापर्व छठ पर श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात की घोषणा करते हुए मेयर जितेंद्र तिवारी ने कहा की नगर निगम इलाके में अगले 1 वर्ष के अंदर 10 सूर्य मंदिरों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पर सूर्य की उपासना की जाती है। इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु अगले 1 वर्ष के अंदर विभिन्न क्षेत्रों में कुल 10 सूर्य मंदिरों का निर्माण कराया जाएगा।
एक -एक मंदिर की लागत मंदिर की लागत 20- 20 लाख रुपए होगी। 10 मंदिरों को मिलाकर 2 करोड़ रुपए खर्च होगा। मंदिर निर्माण में आसनसोल की जनता के साथ साथ विभिन्न संस्थान का सहयोग रहेगा नगर निगम के साथ ही आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण इसमें सहयोग मांगा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर ही सब कुछ किया जा रहा है। मंदिर निर्माण को लेकर 1 माह के अंदर स्थान का चयन कर लिया जाएगा।
उसके बाद मंदिर का मॉडल मनाया जाएगा सभी मंदिर एक ही मॉडल के होंगे 2 माह के अंदर मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और एक वर्ष के अंदर ल कार्य पूरा हो जाए। जिससे कि अगले वर्ष से पहले सभी मंदिरों को तैयार कर लिया जाए।