भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पश्चिम बंगाल से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव
भाजपा सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि अमित शाह पश्चिम बंगाल की किसी सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं।
By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 31 Oct 2018 03:07 PM (IST)Updated: Wed, 31 Oct 2018 03:23 PM (IST)
कोलकाता, जेएनएन। साल 2019 के आम चुनाव में भाजपा की नजर विशेषकर पूर्वोत्तर के राज्यों पर है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत के विस्तृत इलाके में कुछ सीटों की संख्या कम होने की आशंका के मद्देनजर भाजपा ने इन राज्यों में सीटों की संख्या बढ़ाने की रणनीति बनाई है।
इसी लिहाज से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बंगाल से कम से कम 22 सीटें जीतने का लक्ष्य तय कर दिया है। अब प्रदेश भाजपा के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है कि अमित शाह पश्चिम बंगाल की किसी सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं।
बुधवार को इस बारे में जानकारी मिली है कि अमित शाह उत्तर कोलकाता, हावड़ा या आसनसोल में से किसी एक सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं।
आसनसोल एक सुरक्षित सीट है क्योंकि वहां से पहली बार ही सांसद का चुनाव लड़कर गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने 2014 के आम चुनाव में जीत दर्ज की है और आज भी उनके पक्ष में स्थिति जस की तस है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें