Move to Jagran APP

अलापन बंधोपाध्याय होंगे बंगाल के नए मुख्य सचिव, हरिकृष्ण द्विवेदी होंगे गृह सचिव, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

बंगाल के वर्तमान गृह सचिव व वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अलापन बंधोपाध्याय राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। वह राजीव सिन्हा का स्थान लेंगे जो 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। मंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ट्वीट करके उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

By Vijay KumarEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 05:34 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:34 PM (IST)
अलापन बंधोपाध्याय होंगे बंगाल के नए मुख्य सचिव, हरिकृष्ण द्विवेदी होंगे गृह सचिव, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
सभी 1 अक्टूबर को नया पदभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने इन सभी अधिकारियों को बधाई दी।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता : बंगाल के वर्तमान गृह सचिव व वरिष्ठ आइएएस अधिकारी अलापन बंधोपाध्याय राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। वह राजीव सिन्हा का स्थान लेंगे जो 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं। खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को ट्वीट करके उनकी नियुक्ति की घोषणा की। 

loksabha election banner

द्विवेदी की जगह मनोज पंत नए वित्त सचिव होंगे

उन्होंने बताया कि  वर्तमान में वित्त सचिव के पद पर तैनात हरिकृष्ण द्विवेदी राज्य के नए गृह सचिव होंगे। वहीं द्विवेदी की जगह मनोज पंत नए वित्त सचिव होंगे। ये सभी 1 अक्टूबर को अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री ने इन सभी अधिकारियों को बधाई दी। 

1 अक्टूबर को नया पदभार ग्रहण करेंगे नवनियुक्त

ममता ने इसके अलावा रिटायर हो रहे निवर्तमान मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम (डब्ल्यूबीआइडीसी) का चेयरमैन बनाने की भी घोषणा की। सिन्हा का कार्यकाल 3 साल का होगा और 1 अक्टूबर को वे नया पदभार ग्रहण करेंगे। 

सिन्हा ममता के करीबी अधिकारियों में से एक थे

मुख्यमंत्री ने राजीव सिन्हा को बंगाल सरकार में उनकी अथक सेवा के लिए धन्यवाद भी दिया। उल्लेखनीय है कि राजीव सिन्हा ममता के बेहद करीबी अधिकारियों में से एक थे। इसीलिए रिटायरमेंट के बाद भी सिन्हा को उन्होंने डब्ल्यूबीआइडीसी का चेयरमैन पद का तोहफा दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.