सॉल्टलेक में डकैती की साजिश रचते चार डकैत गिरफ्तार
जागरण संवाददाता कोलकाता विधाननगर खुफिया पुलिस (डिटेक्टिव डिपार्टमेंट) की टीम ने सॉल्टले
जागरण संवाददाता, कोलकाता : विधाननगर खुफिया पुलिस (डिटेक्टिव डिपार्टमेंट) की टीम ने सॉल्टलेक में डकैती की साजिश रचते चार डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से धारदार हथियार और डकैती में इस्तेमाल होने वाले लोहे के अन्य उपकरण बरामद हुए। शुक्रवार को चारों को विधाननगर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की देर रात केष्टोपुर की ओर से सॉल्टलेक में प्रवेश किए थे। हालांकि पुलिस ने उनके पहुंचने की पहले ही सूचना मिल गई थी। डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पहले ही सॉल्टलेक में जाल बिछाया था। डकैतों के सॉल्टलेक में प्रवेश करते ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बाद में चारों आरोपितों को विधाननगर पूर्व थाने के हवाले कर दिया। प्राथमिक पड़ताल के आधार पर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मानिकतल्ला इलाके के रहने वाले थे। सॉल्टलेक में किसी घर में डाका डालने के इरादे से रात में एकत्र हुए थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वे किसने कहने पर और कहां डकैती करने वाले थे।