Move to Jagran APP

सरकारी होम में रहने वाली 6 रोहिंग्या लड़कियों समेत कुल 33 महिला कैदी शो में लेगी हिस्सा

सुधार गृह (सरकारी होम) में रहने वाली छह रोहिंग्या लड़कियां अगले माह बंगाल सरकार द्वारा प्रायोजित एक फैशन शो में रैंप पर चलेंगी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 01 Mar 2018 12:37 PM (IST)Updated: Thu, 01 Mar 2018 01:19 PM (IST)
सरकारी होम में रहने वाली 6 रोहिंग्या लड़कियों समेत कुल 33 महिला कैदी शो में लेगी हिस्सा
सरकारी होम में रहने वाली 6 रोहिंग्या लड़कियों समेत कुल 33 महिला कैदी शो में लेगी हिस्सा

कोलकाता,राज्य ब्यूरो। सुधार गृह (सरकारी होम) में रहने वाली छह रोहिंग्या लड़कियां अगले माह बंगाल सरकार द्वारा प्रायोजित एक फैशन शो में रैंप पर चलेंगी। पश्चिम बंगाल बाल संरक्षण अधिकार आयोग की अध्यक्ष अनन्या चक्रवर्ती ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित होम में रहने वाली छह रोहिंग्या लड़कियों समेत कुल 33 महिला कैदी फैशन शो में हिस्सा लेगी।

loksabha election banner

यह फैशन शो सात मार्च को कोलकाता में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि फैशन शो में हिस्सा लेने वाली रोहिंग्या लड़कियां तस्करी से बचाई हुई है और उनकी उम्र 10 से 16 वर्ष के बीच है।

चक्रवर्ती ने बताया, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर यह पहल की गई है और फैशन शो के जरिए इन लड़कियों व महिला कैदियों को अपना हुनर दिखाने का मौका देना चाहती है। सीएम चाहती हैं कि ये लड़कियां मुख्यधारा से जुड़ने के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बने।

उन्होंने बताया कि रोहिंग्या लड़कियां हावड़ा के लिलुआ होम में रह रही हैं और उन्हें कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। फैशन शो में भाग लेने वाली रो¨हग्या लड़कियां व महिला कैदी खुद द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े पहनेगी। फैशन शो में हाथ से तैयार गमछा, साडि़यां व अन्य चीजें प्रदर्शित की जाएगी।

राज्य सरकार इन लड़कियों व कैदियों द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री भी करेगी और इसे प्रोत्साहन दिया जाएगा। इन उत्पादों से होने वाले लाभ को लिलुआ होम में रहने वाली करीब 200 महिला कैदियों के बीच वितरित किया जाएगा। इनमें 16 रोहिंग्या लड़कियां शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.