घर से उठा ले जाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
घर से उठा ले जाकर एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
हावड़ा : घर से उठा ले जाकर एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना शुक्रवार देर रात निश्चिंदा थाना इलाके में हुई। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। इस मामले में तीन आरोपित फरार बताए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे पड़ोस में रहने वाला युवक पीड़िता के घर पहुंचा और उसे बाहर से पुकारकर बुलाया। पीड़िता जैसे घर से बाहर निकली, वह अपने दो साथियों की मदद से उसका मुंह बंदकर उसे गांव में ही एक खाली घर में ले गया और वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रात के एक बजे पीड़िता की मौसी ने जब देखा कि किशोरी नहीं है तो उन्होंने बाकी घरवालों को जगाया। सभी उसकी तलाश करने लगे। उसी दौरान आरोपित दुष्कर्म करते हुए घर में दिख गए। घरवालों को देखकर वे पीड़िता को जबरन भगा ले जाने का प्रयास करने लगे लेकिन सफल नहीं हुए। भागने के दौरान आरोपितों ने पीड़िता के पिता को घायल कर दिया। घरवालों ने थाने में तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप