बागुईआटी में युवक को छत से फेंकने का आरोप, महिला मित्र समेत दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता कोलकाता बागुईआटी थानांतर्गत अर्जुनपुर में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के
जागरण संवाददाता, कोलकाता : बागुईआटी थानांतर्गत अर्जुनपुर में शराब पीने के दौरान हुए झगड़े के बाद एक युवक को छत से फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। उसकी पहचान प्रशांत राय के रूप में हुई है। उसे कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, घायल प्रशांत की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने एक युवती और उसके मित्र को गिरफ्तार किया है। उनके नाम तानिया मंडल और देवाशीष राय है। तानिया घायल प्रशांत की महिला मित्र है। दोनों को बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर झगड़े के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
मंगलवार की रात अर्जुनपुर स्थित एक बहुमंजिली इमारत की छत पर बैठ कर प्रशांत, देवाशीष और तानिका शराब पी रहे थे। अचानक किसी बात को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गए। कथित रूप से देवाशीष ने अति क्रोध में आकर प्रशांत को धक्का मार दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर छत से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से खून से लथपथ प्रशांत को उठा कर आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसी रात प्रशांत की पत्नी ने देवाशीष और तानिका के खिलाफ बागुईआटी इलाके में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच में उतरी पुलिस ने बुधवार की रात उनके घरों से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।