Move to Jagran APP

West Bengal :अभिनेता व सांसद देव के प्रयास से कोलकाता लौटे दुबई में फंसे 171 लोग

बॉलीवुड अभिनेता व तृणमूल कांग्रेस सांसद देव के प्रयास से लॉकडाउन के कारण दुबई में फंसे 171 लोग कोलकाता लौट आए।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 03:46 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 03:46 PM (IST)
West Bengal :अभिनेता व सांसद देव के प्रयास से कोलकाता लौटे दुबई में फंसे 171 लोग
West Bengal :अभिनेता व सांसद देव के प्रयास से कोलकाता लौटे दुबई में फंसे 171 लोग

कोलकाता, राज्य ब्यूरो। बॉलीवुड अभिनेता व तृणमूल कांग्रेस सांसद देव के प्रयास से लॉकडाउन के कारण दुबई में फंसे 171 लोग कोलकाता लौट आए। देव ने खुद ट्वीट कर उनके लौटने की जानकारी साझा की है। बंगाल के लिए देव उसी तरह से काम कर रहे हैं, जैसे महाराष्ट्र में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कर रहे हैं। 

loksabha election banner

प्राप्त जानकारी के मुताबिक करीब 20 दिन पहले दुबई से एक व्यक्ति ने देव के फोन पर मैसेज करके सूचित किया था कि वे और उनके जैसे बहुत से लोग लॉकडाउन के कारण दुबई में फंसे हुए हैं और विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

मैसेज देखकर देव ने उक्त व्यक्ति से संपर्क किया और उन लोगों को वापस लाने के लिए अपनी तरफ से प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसके बाद देव ने मुख्यमंत्री एवं पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को इस बात से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से देव ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क किया। इसके बाद दुबई प्रशासन से बातचीत करके वहां फंसे 171 लोगों को वापस लाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की गई। उस विमान से रविवार को 171 लोग कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे और वहां से अपने-अपने घर की तरफ रवाना हो गए। वापस लौटे लोगों ने देव का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वे अगर आगे नहीं आते तो वे लोग दुबई में ही फंसे रह जाते।

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता व तृणमूल कांग्रेस सांसद देव के प्रयास से लॉकडाउन के कारण दुबई में फंसे 171 लोग कोलकाता लौट आए। देव ने खुद ट्वीट कर उनके लौटने की जानकारी साझा की है। इससे पहले भी देव ने विभिन्न राज्यों में फंसे बंगाल के मजदूरों को वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। बंगाल के लिए देव उसी तरह से काम कर रहे हैं, जैसे महाराष्ट्र में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कर रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.