गुरुनानक जयंती पर निकली विशाल शोभायात्रा
23 नवंबर को मनाई जाने वाली सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देवजी की
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : 23 नवंबर को मनाई जाने वाली सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देवजी की जयंती को लेकर पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में सिख समाज की ओर से रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का आरंभ बांबे रोड स्थित श्रीगुरु ¨सह सभा के समक्ष से किया गया। नीमपुरा स्थित निर्मल कुटिया गुरुद्वारा, म¨लचा रोड होते हुए शोभायात्रा का समापन खरीदा स्थित गुरुद्वारा साहिब के समक्ष किया गया।
शोभायात्रा में खरीदा गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जतींद्र पाल ¨सह, बांबे रोड गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष गुरु¨वदर ¨सह अटवाल, निर्मल कुटिया गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष सुख¨वदर ¨सह अटवाल समेत सिख समाज के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं सड़कों को बुहारते हुए चल रही थीं। शोभायात्रा में संकीर्तन करते हुए लोग बढ़ते चले जा रहे थे। ग्रंथ साहिब के पीछे महिलाएं कीर्तन करतीं हुई जा रही थी। शोभायात्रा में पंच प्यारे चल रहे थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न संस्थाओं ने शिविर लगाए गए थे। शोभायात्रा के स्वागत में शहर के कई स्थानों पर स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान शिविर लगाकर लोगों के बीच चाय, दूध, शरबत आदि वितरित किया गया। अब सभी गुरुद्वारों में 23 नवंबर को गुरुनानक देवजी की जयंती मनाने की जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। खरीदा गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जतींद्र पाल ¨सह ने कहा कि गुरुनानक जयंती को ले आयोजित शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। जयंती पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।