गैस सिलेंडर में लगी आग, हड़कंप
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल में शनिवार को सिलेंडर में आग लग जाने स
जासं, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल में शनिवार को सिलेंडर में आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रपल्ली में एक सामाजिक संस्था का समारोह चल रहा था। इसमें खानपान की भी व्यवस्था थी। कई सिलेंडरों से रसोई तैयार किया जा रहा था। इस बीच एक सिलेंडर से रिसाव होने लगा। वाकये से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग बेचैन हो उठे, क्योंकि मामला सिलेंडर से जुड़ा था। दमकलकर्मियों ने सिलेंडर से रिसाव बंद कर आग पर काबू पाया। इसके बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों का मानना है कि अचानक किसी वजह से सिलेंडर से रिसाव होने लगा। लोगों ने सूझबूझ से काम न लिया होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।