घाटाल में छत से गिर कर वृद्ध की मौत
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल में छत से गिर जाने से वृद्ध गंभी
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 06:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल में छत से गिर जाने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के मुताबिक घाटाल थाना क्षेत्र के कोन्नगर निवासी नेपाल सामंत (65) गुरुवार की शाम अपने घर के दूसरे माले पर खड़े होकर बांस के पेड़ की छंटाई कर रहे थे। उस दौरान फिसलन में संतुलन बिगड़ जाने से वे नीचे गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से परिजनों ने उन्हें घाटाल महकमा अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। घटना के आलोक में स्थानीय थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें