बर्खास्त कर्मचारियों को काम पर वापस लेने की मांग
ऑल इंडिया लोको रनिग स्टाफ से जुड़े रेलवे के रनिग कर्मचारिय
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : ऑल इंडिया लोको रनिग स्टाफ से जुड़े रेलवे के रनिग कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को दपू रेलवे अंतर्गत खड़गपुर में प्रदर्शन किया। रेलवे स्टेशन से संलग्न क्रू लॉबी के समक्ष आयोजित प्रदर्शन में संगठन से जुड़े तमाम रेलकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान लॉबी के समक्ष दिवंगत रेल कर्मचारी गुड्डू कुमार केसरी की तस्वीर को प्रतिष्ठित व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी दी गई।
केसरी की मृत्यु को लेकर पांच नवंबर, 2018 में हुए हंगामे की घटना में रेल प्रशासन द्वारा बर्खास्त किए गए शेष छह रेल कर्मचारियों को काम पर वापस लेने की मांग भी इस दौरान उठाई गई। इसके अलावा रेलवे में निजीकरण, निगमीकरण व एनपीएस के विरोध में भी रेल कर्मचारियों ने आवाज बुलंद की गई, वहीं सरकारी कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा अब कार्य अवधि आठ घंटे के बजाय न्यूनतम 9 घंटे तक किए जाने की योजना का प्रतिवाद किया गया। संगठन के डिवीजनल सचिव यूके पात्र ने कहा कि पांच नवंबर, 2018 को ही रेलवे प्रशासन ने आठ रेल कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। फिलहाल दो लोगों को काम पर ले लिया गया है, लेकिन छह लोगों को अभी भी काम पर नहीं लिया गया है। हमलोगों ने रेलवे प्रशासन की इस कार्रवाई के विरोध में इस दिन प्रदर्शन कर कई मांगों को सामने रखा है। मांगों को लेकर संगठन की ओर से आगे भी आंदोलन किया जाता रहेगा।