कांग्रेस-वामो को साथ से बात बनने की उम्मीद
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत राजनीतिक हलकों में निकाय चुनाव को ले कांग्रेस व वामो में समझौते का प्रारूप लगभग तय हो चुका है। दोनों दलों को साथ से बात बनने की उम्मीद है।
जागरण संवाददाता, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत राजनीतिक हलकों में निकाय चुनाव को ले कांग्रेस व वामो में समझौते का प्रारूप लगभग तय हो चुका है। दोनों दलों को साथ से बात बनने की उम्मीद है।
बता दें कि पिछले साल हुए विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस और वाममोर्चा ने मिल कर चुनाव लड़ा था। हालांकि सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद भी दोनों खेमो ने महसूस किया कि राजनीति की मुश्किल डगर पर दोनों का साथ उन्हें कुछ सांत्वना दे सकता है। लिहाजा समय से पहले ही निकाय चुनाव के लिए रणनीतियां बनने लगी। सोमवार तक चले बैठकों के दौर के बाद खड़गपुर नगरपालिका के कुल 35 सीटों पर 27 वार्डों में समझौता तय हो चुका है। जिसके तहत कांग्रेस के 13, माकपा 8 और भाकपा के छह सीटों पर चुनाव लड़ने की बात तय हो चुकी है। दोनों खेमों के रणनीतिकारों का मानना है कि इस गठबंधन के बल पर वे विरोधियों का मुकाबला कर पाएंगे। भाकपा नेता विप्लव भट ने बताया कि शेष सात सीटों पर भी जल्द ही समझौता हो जाएगा। गठबंधन में शामिल दल समान नीतियों पर चुनाव लड़ेंगे।