इस्लामपुर कांड के खिलाफ भाजयुमो सड़क पर
पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित कलेक्ट्रेट के समक्ष सोमवार क
संवाद सूत्र, मेदिनीपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित कलेक्ट्रेट के समक्ष सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस्लामपुर गोली कांड के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए आर्शीवाद भौमिक, शुभजीत राय, अरुप दास, दीपांकर सामंत, चंदन घोष आदि ने कहा कि इस्लामपुर में गोली चालन कांड की घटना राज्य सरकार की नाकामी का ताजा सबूत है। इस घटना ने सिद्ध कर दिया कि राज्य की पुलिस और सरकार के जिम्मेदार मंत्री अपने दायित्वों का निर्वहन करने में पूरी तरह से विफल हैं। आश्चर्य की बात है कि वारदात के इतने दिनों बाद भी मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो पाई है। उलटे दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसके खिलाफ हमने बुधवार को 12 बंगाल बंद का आह्वान किया है। इस बंद को सफल बनाने की जरूरत है। क्योंकि इसके माध्यम से हम इस्लामपुर गोली कांड में जान गंवाने वालों को इंसाफ दिला पाने लायक माहौल बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि मामले में जल्द कार्रवाई न होने पर व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।