Move to Jagran APP

तालाबों में छोड़े गए 50 हजार मत्स्यबीज

पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हल्दिया प्रखंड के विभिन्न जगहों पर स्थित तालाबों

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jun 2019 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jun 2019 06:40 PM (IST)
तालाबों में छोड़े गए 50 हजार मत्स्यबीज
तालाबों में छोड़े गए 50 हजार मत्स्यबीज

संवाद सूत्र, हल्दिया : पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत हल्दिया प्रखंड के विभिन्न जगहों पर स्थित तालाबों में मत्स्य विभाग की ओर से मछलियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए करीब 50 हजार मत्स्यबीज शुक्रवार को छोड़े गए। इस मौके पर हल्दिया प्रखंड की बीडीओ लिपिका दत्ता, पंचायत समिति के अध्यक्ष सुब्रत जाना, मत्स्य विभाग के अधिकारी सुमन साहू समेत काफी तादाद में लोग मौजूद रहे। मीठे जल में पैदा होने वाली रूई, कातला, बाटा आदि मछलियों के बीज को छोड़ा गया। सुमन साहू ने कहा कि राज्य व देश के विभिन्न प्रांतों में मछलियों की मांग काफी बढ़ रही है। मछली उत्पादन में रोजगार की अपार संभावनाएं है। लाखों लोग मछली उत्पादन से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग की ओर से 50 हजार मत्स्यबीज तालाबों में छोड़ा गया। स्थानीय नागरिकों ने भी मत्स्य विभाग के इस अभियान की सराहना की। लोगों ने कहा कि बारिश के मौसम में तालाबों में पानी ज्यादा होने पर मछलियों के उत्पादन में भी वृद्धि होती है। एक-दो माह के भीतर ही छोड़े गए बीज से मछलियां तैयार हो जाएंगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.