चलती ट्रेन से महिला वकील लापता
जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी चलती ट्रेन से एक महिला वकील के लापता होने से हड़कंप मच गया। रि
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: चलती ट्रेन से एक महिला वकील के लापता होने से हड़कंप मच गया। रविवार रात को रीना बाड़री शियालदाह से उत्तर बंगाल एक्सप्रेस में चढ़कर जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हुई थी। लेकिन मंगलवार शाम तक वकील का कुछ पता नहीं चला। मोबाइल भी बंद आ रहा है। अब लापता महिला वकील के परिवार वालों ने रेल पुलिस और थाने में पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है।
परिवार की माने तो एक सप्ताह पहले रीना कोलकाता गई थी। रविवार रात को उत्तर बंगाल एक्सप्रेस से वह घर लौट रही थी। उनका कमरा नंबर 33 था। रात 10 बजे को उन्होंने परिवार से बात की थी। उस समय वह वर्द्धमान में थी। वह मंगलवार सुबह को जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन में उतरने वाली थी। लेकिन शाम होने के बावजूद वह नहीं पहुंची। इस खबर के मिलते ही उनके सहकर्मियों और परिवार वालों ने हड़कंप मच गया। बार एसोसिएशन के सचिव अभिजीत सरकार ने कहा कि महिला वकील चलती ट्रेन से कैसे लापता हो गई, यह समझ से परे है। इसे लेकर सभी थानों से संपर्क किया गया है। तस्वीर भेजकर पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
लापता महिला वकील के बड़े भाई शिवनाथ बाड़री ने कहा कि शियालदाह से ट्रेन में चढ़ी थी। फिर वर्द्धमान में उससे बात भी हुई। सिलीगुड़ी में पता चला कि वह एनजेपी में उतरी थी। लेकिन अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। रेल पुलिस को बहन की तस्वीर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज से भी तलाश की जा रही है। वहीं रेल पुलिस और थाने से कहा गया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।