जलपाईगुड़ी में शादी समारोह में पहुंचे गजराज ने मचाया उत्पात, महिला की मौत चार घायल
जलपाईगुड़ी के एक गांव में शादी समारोह के दौरान जंगली हाथी आ धमका। उसके हमले में एक महिला की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हुए हैं।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 10:26 PM (IST)
नागराकाटा [संवादसूत्र]। जलपाईगुड़ी जिला के मेटली ब्लॉक के विधाननगर ग्राम पंचायत के बार्माधुरा में में रविवार की रात शादी के अवसर पर खाने-पीने के दौरान अचानक हाथी ने हमला कर दिया। इसमें एक महिला की मौत हो गई। साथ ही चार लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में एक का उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व तीन का माल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृत महिला का नाम मीना उराव (43) बताया गया। वह चाय श्रमिक थी। घायलों के नाम पुनाई उराव, मंगु उराव, दुलु राय व बच्चू राय है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब सात बजे एक बड़ा जंगली हाथी बार्माधुरा इलाके में अर्जुन उरांव के घर में घुस गया। यहां शादी को लेकर खाने-पीने का कार्यक्रम चल रहा था। हाथी ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इस हमले में मीना उराव की मौत हो गई। इसके अलावा चार लोगों को काफी गंभीर चोटें भी आई हैं। स्थानीय लोगों द्वारा चिल्लाने की आवाज सुनकर करीब एक घंटे बाद हाथी बड़ादिघी चाय बागान होते हुए लाटागुड़ी जंगल की ओर भाग गया। हाथी के चले जाने के बाद लोगों ने खुनिया स्क्वायड के वनकर्मी को सूचना दी। जानकारी मिलने पर मेटली व माल पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगों ने मुआवजे व इलाके में वनकर्मियों द्वारा गश्त लगाए जाने की मांग की है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें