चाय बागान में मिला महिला का शव
संवाद सूत्र नागराकाटा चाय बागान में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना सोम
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 05:50 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 06:26 AM (IST)
संवाद सूत्र, नागराकाटा: चाय बागान में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना सोमवार सुबह को मेटली ब्लॉक के जुरंती चाय बागान में घटी है। लोगों का अनुमान है कि हाथी के हमले में ही महिला की मौत हुई होगी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला मानसिक तौर पर बीमार थी। उसके नाम व ठिकाने का पता नहीं चल सका है। पिछले तीन महीने से उसे जुरंती चाय बागान में ही घूमते देखा जा रहा था। सोमवार सुबह को जब श्रमिक जुरंती चाय बागान के 18 नंबर सेक्शन में का कर रहे थे, तब उसका शव देखा गया। घटना की सूचना पाकर मेटली पुलिस व खुनिया रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें