पत्नी को जलाकर मारा, पति व देवर गिरफ्तार
जागरण संवाददाता जलपाईगुड़ी पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पति व देवर को गिरफ्तार किया ग
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: पत्नी को जलाकर मारने के आरोप में पति व देवर को गिरफ्तार किया गया है। मृतक का नाम माम्पी बर्मन (राय) है। वह जलपाईगुड़ी सदर ब्लॉक के कादाबाड़ी की रहने वाली थी। मृतक के परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्ष पहले माम्पी के साथ बेरुबाड़ी के सुभाष बर्मन का विवाह हुआ था। लेकिन पांच-छह महीने के बाद से ही पति व उसका परिवार बहू पर दबाव बनाने लगा। पड़ोसियों की माने तो पैसा को लेकर परिवार में हमेशा ही कलह होते रहता था। शुक्रवार रात को बहू को जलाकर मार डाला गया। स्थानीय लोगों की माने तो पेट्रोल डालकर महिला को जलाया गया है। शिकायत पाकर पुलिस ने पति सुभाष बर्मन और देवर सुरेश बर्मन को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।