शिक्षिका का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
-एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर आरोप लोगों ने स्कूल में घुसकर की पिटाई - सूचना पाकर म
-एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर आरोप, लोगों ने स्कूल में घुसकर की पिटाई
- सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किया बीचबचाव, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
संवाद सूत्र, बिन्नागुड़ी: एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ स्कूल के ही पूर्व शिक्षिका का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर सोमवार सुबह बिन्नागुड़ी इलाके में काफी तनाव देखा गया। आरोप है कि प्रधानाचार्य भास्कर बरुआ करीब एक साल से स्कूल की पूर्व शिक्षिका को ब्लैकमेल कर रहा था। उसकी शादी तय होने जाने पर होने वाले पति और दोस्तों को भी वह वीडियो भेज दिया। इस खबर की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग स्कूल परिसर में पहुंचकर आरोपी प्रधानाचार्य के मुंह पर कालीख लगाकर जमकर पिटाई की। फिर उसे उसी अवस्था में पूरे बिन्नागुड़ी बाजार में घुमाया गया। गुस्साए लोगों ने बिन्नागुड़ी स्थित उसके बाजार का भी घेराव किया। इधर, खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई। लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य भास्कर बरुआ को गिरफ्तार कर लिया है। आक्रोशित जनता ने 31 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी जाम किया।
बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान दीपक श्याम ने कहा कि सोमवार को ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी है। आक्रोशित जनता के हाथों ने बचाकर उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोप साबित होने कठोर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय पंचायत सदस्य रंजीत दे ने कहा कि इससे पहले भी मौखिक रूप से इस घटना के बारे में सुनने को मिला था। सोमवार सुबह को पीड़िता ने पूरी घटना के बारे में बताया। कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए मानसिक रूप से तैयार होने के बाद ही वे लोग पीड़िता के समर्थन में आगे आए हैं।
इधर, आरोपी के पिता भरत चंद्र बरुआ ने कहा कि बेटे पर लगे आरोपों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आज अचानक कुछ लोग स्कूल में घुसकर उनके बेटे की पिटाई करने लगे। बचाने जाने पर उन्हें भी पीटा गया। घर में तोड़फोड़ की गई। अवैध तरीके से घर में घुसने, मारपीट करने और तोड़फोड़ करने के खिलाफ उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं बानरहाट पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया जाएगा।