Move to Jagran APP

प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा प्लास्टिक का इस्तेमाल

- नगरपालिका अधिकारियों ने चलाया अभियान, व्यवसायियों और ग्राहकों पर लगाया जुर्माना जागरण संवाददात

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 05:55 PM (IST)
प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा प्लास्टिक का इस्तेमाल
प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा प्लास्टिक का इस्तेमाल

- नगरपालिका अधिकारियों ने चलाया अभियान, व्यवसायियों और ग्राहकों पर लगाया जुर्माना

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: प्रतिबंध के बावजूद जलपाईगुड़ी में प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग धड़ल्ले से चल रहा है। सोमवार को नगरपालिका की ओर से विशेष चलाया गया। इस दौरान प्लास्टिक कैरीबैग का उपयोग करने वाले व्यवसायियों और खरीदारों पर जुर्माना लगाया गया। यहां व्यवसायियों पर पाच सौ रुपये और खरीदारों पर पचास रुपये का जुर्माना लगाया गया। आज शहर के दिनबाजार के जोराबाती मोड़ से अभियान शुरू हुआ था। इस दौरान नगरपालिका के वाइस चेयरमैन सैकत चटर्जी ने हाथ जोड़कर व्यवसायियों और खरीददारों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। चेतावनियों जागरूक करने के बावजूद इस दिन सार्वजनिक रूप से प्लास्टिक कैरीबैग का इस्तेमाल करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। गौरतलब है कि प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग पर पहले प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन प्रशासन द्वारा निगरानी के अभाव में प्लास्टिक कैरीबैग का इस्तेमाल और व्यवसाय बड़े पैमाने पर हो रहा है। आखिरकार राज्य सरकार के निर्देश पर हर जगह प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इसे लेकर कुछ दिनों पहले ही प्रशासनिक अधिकारियों ने माइकिंग कर सभी को जागरूक कर दिया था। अभियान भी चलाए गए थे, लेकिन इसके बावजूद प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद नहीं हुआ। मजबूरन आज नगरपालिका अधिकारियों ने व्यवसायियों और ग्राहकों पर जुर्माना लगाया। नगर पालिका के उपाध्यक्ष सैकत चटर्जी ने कहा कि हम आम जनता को प्लास्टिक के इस्तेमाल न करने को लेकर जानकारी दे रहे हैं। अगर इसके बावजूद प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद नहीं हुआ तो आगामी दिनों में इसे लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आज के अभियान को लेकर फिर एक बार व्यवसायी सतर्क हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.