आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत
संवाद सूत्र मालदा आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर थाना के अंतर्गत टे
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 09:22 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 06:15 AM (IST)
संवाद सूत्र, मालदा: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मालदा जिले के हरिशचंद्रपुर थाना के अंतर्गत टेकुल गाव में रविवार दोपहर के समय दो महिलाओं की मौत हो गई।साथ ही दो लोग घायल हो गए। घायलों को हरिशचंद्रपुर के भालूका स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतका का नाम जया मंडल( 28) और सीमा मंडल (30 )बताया गया है। दोनों महिलाएं दौलत नगर ग्राम पंचायत के हरिदास मंडलपारा इलाके की रहने वाली थी।आज दोपहर के समय दोनों महिलाएं गाय के लिए घास छीलने के लिए पास के मैदान में गई थी। तभी अचानक ठनका गिरने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जाच में जुट गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें