राज्यपाल के साथ राजनीतिक पार्टी जैसा व्यवहार कर रही तृणमूल: दिलीप
- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपयी के 95वें जयंती पर जलपाईगुड़ी पहुंचे थे भाजपा के प्रदेश्
- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपयी के 95वें जयंती पर जलपाईगुड़ी पहुंचे थे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: तृणमूल कांग्रेस राज्यपाल को राजनीतिक पार्टी समझ रही है। इसलिये उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। राज्य सरकार राज्यपाल को किसी प्रकार का सहयोग नहीं कर रही है। राज्यपाल जहां जाते हैं वहीं उनका विरोध शुरू हो जाता है। उक्त आरोप भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष ने लगाई है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के पहुंचने पर विधानसभा के स्पीकर विधानसभा छोड़कर चले जाते हैं, कॉलेज के प्राचार्य अपने कार्यालय से चले जाते हैं। तृणमूल कांग्रेस राज्यपाल को भी एक राजनीतिक पार्टी समझ रही है। ऐसा करना सही नहीं है। मुख्यमंत्री द्वारा राज्यपाल के जिस भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है, वह स्वीकार नहीं किया जा सकता है। राज्य में इस प्रकार की संस्कृति नहीं है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि राज्य में एनआरसी व सीएए लागू किया जाएगा। बांग्लादेश से आने वाले हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है। राज्य सरकार सीएए व एनआरसी के नाम पर अशांति फैलाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दिन दिलीप घोष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के 95 वें जयंती पर जलपाईगुड़ी पहुंचे थे। यहां उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही गरीबों के बीच गर्म कपड़ा वितरण किया गया।