धुमचीपाड़ा चाय बागान में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, श्रमिकों को राहत
मंगलवार तड़के वीरपाड़ा के धुमचीपाड़ा चाय बागान में एक तेंदुआ वन विभाग के जाल में फंस गया। तेंदुए को देखने के लिए स्थानीय लोगों में कौतूहल देखा गया।
By Edited By: Published: Tue, 25 Dec 2018 05:20 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 05:32 PM (IST)
वीरपाड़ा [संवाद सूत्र]। मंगलवार तड़के एक तेंदुए की आवाज से डुवार्स के धुमचीपाड़ा चाय बागान के श्रमिकों की नींद खुल गई। उसके बाद बागान के श्रमिकों में आतंक का माहौल कायम हो गया। अचानक हल्ला हुआ कि एक तेंदुआ पिंजरे में फंसा है।
पिंजरे में बंद तेंदुए को देखने के लिए कौतूहल लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पिंजरे में कैद होने के बाद तेंदुए का गुस्सा देखने लायक था। तेंदुए ने पिंजरे को तोड़ने के लिए इतनी जद्दोजहद की कि उसके शरीर पर जगह-जगह चोट लग गई व खून बहने लगा।
तृणमूल कांग्रेस हंटापाड़ा अचल के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन मेहर ने कहा कि धुपमचीपाड़ा चाय बागान में और भी तेंदुओं के होने की आशंका है। अभी तक दो तेंदुआ पकड़े जाने से स्थानीय लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वन विभाग के जलदापाड़ा के सहायक वन्यप्राणी संरक्षक विमल देवनाथ ने कहा कि पिंजरे में कैद तेंदुए को अभी जंगल में छोड़ा नहीं जाएगा। उसे दक्षिण खयेरबाड़ी पर्यवेक्षण केंद्र में रखा जाएगा। धुमचीपाड़ा चाय बागान में विगत कुछ दिनों से तेंदुए के उपद्रव को देखते हुए वन विभाग की ओर से चाय बागान के एक नंबर सेक्शन के 12 नंबर लाइन में तोप के साथ पिंजरा स्थापित किया गया था।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें