तेंदुआ ने घर में घुसकर वृद्ध के मुंह को नोंचा
तेंदुए ने घर में घुसकर एक वृद्ध के मुंह का काफी हिस्सा नोंच लिया है। वृद्ध को वीरपाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By Edited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 05:45 PM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 05:57 PM (IST)
वीरपाड़ा [वीरपाड़ा]। जलपाईगुड़ी जिले के डुवार्स के मदारीहाट थाना क्षेत्र के धूमचीपाड़ा चाय बाहान में एक घर में घुसकर तेंदुए ने एक वृद्ध के मुंह का काफी हिस्सा नोंच लिया। फिलहाल उसे घायल अवस्था में वीरपाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार तड़के की है।
मिली जानकारी के अनुसार धूमचीपाड़ा चाय बागान के सुंदर सिंह लाइन निवासी बुधराम माझी (66) अपने घर में सोए थे। तेंदुए के हमले के बाद चिल्लाए और कुर्सी से मारकर किसी तरह से उसे भगाया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें वीरपाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधीक्षक विधुत घोष ने कहा कि फिलहाल वृद्ध की हालत खतरे से बाहर है। घायल के नाती अनूप ने कहा कि बागान में बहुत तेंदुआ हैं। रास्ते में कई बार देखा जाता है। वन विभाग के मदारीहाट रेंजर खगेश्वर कार्जी ने कहा कि घायल के इलाज का पूरा खर्च वन विभाग देगा। धूमचीपाड़ा चाय बागान में तेंदुआ को पकड़ने के अलग-अलग जगहों पर पिंजरा लगाया गया है। सुंदर सिंह लाइन में भी पिंजरा लगाने की व्यवस्था की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले धूमचीपाड़ा चाय बागान में ही एक तेंदुआ छह वर्षीय बच्चे को घर के बाहर से उठा ले गया था। गत रविवार को ही पिंजरे में एक तेंदुआ को कैद भी किया गया है। इसके बावजूद इस बार घर में घुसकर वृद्ध के मुंह को नोंचने की घटना होने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें