धुपगुड़ी में पारा लुढ़का, ठंड में जनजीवन अस्त-व्यस्त
सोमवार की रात से लगातार हो रही बरसात के चलते तापमान का पारा लुढ़क गया है। तापमात्रा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है। ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी : सोमवार की रात से लगातार हो रही बरसात के चलते तापमान का पारा लुढ़क कर 11 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे ठंड काफी बढ़ गई है। मंगलवार को भी दिनभर बारिश जारी रही। धूप नहीं निकला। ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कें दिनभर सुनी रही। बस में यात्रियों की भीड़ कम रही। दूसरी ओर, सोमवार की रात से हो रही लगातार बारिश के चलते जगह-जगह जल जमाव की समस्या देखी गई। धुपगुड़ी बाजार में बदहाल निकासी व्यवस्था के चलते पानी जम गया। जिससे व्यवसायियों व क्रेताओं को परेशानी हुई। पानी व कीचर के कारण लोगों को यातायात करने में मुश्किल हुई। ठंड से राहत पाने के लिए विभिन्न चाय दुकानों में भ्ीाड़ देखी गई। फास्ट फुड दुकानों में भी लोगों को भीड़ जमाते देखा गया। जगह-जगह सड़क किनारे लोगों का आग जलाकर हाथ-पैर गरम करते देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंगलवार से मौसम ने अंगराई ले ली है। अब ठंड बढ़ेगी।