ग्रासमोड़ चाय बागान के श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य जांच
संवाद सूत्र, नागराकाटा: भारत सेवा आश्रम नामक संस्था की ओर से रविवार को नागराकाटा ब्लॉक ि
संवाद सूत्र, नागराकाटा: भारत सेवा आश्रम नामक संस्था की ओर से रविवार को नागराकाटा ब्लॉक स्थित ग्रासमोड़ चाय बागान में गरीब व असहाय श्रमिकों के लिए निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। यह शिविर भारत सेवा आश्रम बानारहाट के ओर से लगाया गया था । इस दिन करीब 500 लोगों को स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर में आए चिकित्सकों ने इलाज के बाद जरूरतमंद लोगों के बीच आवश्यक दवाइयां दी गई। ग्रासमोड़ चाय बागान बीते काफी महीनों से बंद है। दुर्गापूजा को ध्यान में रखकर श्रमिकों को कपड़ा दिया गया।
भारत सेवा आश्रम सिलीगुड़ी के संस्थापक सदस्य सुकुमार हलदार और स्वामी धर्मआत्म नंदजी ने बताया कि आचार्य परमानंद के विचार व उपदेश के अनुसार सेवा ही धर्म और सेवा ही कर्म है। इसी उपदेश को मानते हुए रविवार को संस्था ग्रासमोड़ चाय बागान में श्रमिकों का सेवा करने के लिए आए हुए थे।