पर्यावरण सुरक्षा को लेकर एसएसबी ने किया पौधरोपण
संवादसूत्र चामुर्ची सशस्त्र सीमा बल के 17वीं बटालियन फालाकाटा की ओर से रविवार भारत भूटान सीमावत
संवादसूत्र, चामुर्ची : सशस्त्र सीमा बल के 17वीं बटालियन फालाकाटा की ओर से रविवार भारत भूटान सीमावर्ती क्षेत्र के कई इलाकों में पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में 17 बटालियन एसएसबी के सेकेंड इन कमाडर आरके श्रीवास्तव सहित अन्य एसएसबी के जवान एवं अधिकारीगण उपस्थित थे। एसएसबी सेकेण्ड इन कमाडर आरके श्रीवास्तव ने बताया इस दिन कई जगहों में वृक्षारोपण कार्यक्रम के जरिए सीमावर्ती लोगों को पर्यावरण को लेकर जागरूक किया गया। सीमावर्ती क्षेत्र के कई इलाकों में 398 पौधों को लगाया गया। उन्होंने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा वर्तमान परिपेक्ष में काफी जरूरी है। पेड़ पौधे जीवनदाई है। इसकी सुरक्षा करना प्रत्येक मानव जाति का दायित्व बनता है। आज के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसएसबी के सभी जवानों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।