लॉकडाउन के बीच प्रेम परवान चढ़ा, लिए सात फेरे
संवाद सूत्र जयगांव प्यार के सामने संकट छोटी हो जाती है। प्रेम का आवेग कोई लॉकडाउन कम नह
संवाद सूत्र, जयगांव: प्यार के सामने संकट छोटी हो जाती है। प्रेम का आवेग कोई लॉकडाउन कम नहीं कर सकता। इसका प्रमाण जयगांव में देखने का मिला। संपूर्ण देश में चल रहे लॉक डाउन के बीच सोमवार को दो प्यार करने वाले दिल एक हो गए। इस वैश्विक महामारी के बीच शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए विशेष रुप से ध्यान रखते हुए जयगाव के भक्तो चोपति इलाके के रहने वाले दुल्हा आकाश शाहा एवं हेमंटनगंज दीपू पारा इलाके की में रहने वाली दुल्हन प्याली राय आज परिणस सूत्र में बंध गए। कुछ दिन पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ था, जिसके पश्चात विगत 17 अप्रैल के दोनों ने परिवार की रजामंदी के बीच इन दोनों का विवाह संपन्न करवाने के लिए तय हुआ। मगर इस बीच देश में आरंभ हुए लॉक डाउन के कारण उनके विवाह के तारीख को स्थगित कर दिया गया। इधर इसी बीच प्याली राय के पिता को हृदय रोग की समस्या उत्पन्न हुई,जिसके पश्चात उनके पिता प्रदीप राय ने दोनों को जल्द शादी करने की इच्छा जाहिर की एवं अलीपुरद्वार जिला ग्रीन जोन में होने के कारण पिता के कहने पर माता-पिता की उपस्थिति में हेमेंटनगंज इलाके में स्थित काली मंदिर में मंत्रोच्चारण के साथ दोनों ने शारीरिक दूरी नियम का पालन करते हुए विवाह किया।
कैप्शन : मास्क लगाए हुए दुल्हा-दुल्हन व पुरोहित