काम दिलाने के नाम पर लड़की से अश्लील हरकत, गिरफ्तार
संवाद सूत्र, जयगांव: काम दिलाने के नाम पर अश्लील हरकत करने वाले युवक की जमकर पिटाई की गई। बाद में पु
संवाद सूत्र, जयगांव: काम दिलाने के नाम पर अश्लील हरकत करने वाले युवक की जमकर पिटाई की गई। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से किसी तरह युवक को बचाकर हिरासत में लिया गया। आरोपी युवक का नाम सुकमल पाल बताया गया। पीड़ित लड़की के परिवार वालों की ओर से जयगांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमल हासीमारा थाना के अंर्तगत मलंगी ग्राम पंचायत में अस्थायी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। यहां सर्वे के काम से सात महीने पहले आया था। इस दौरान वह जयगांव के बड़ा मेचिया बस्ती माइल लाइन इलाके में भी सर्वे करने को आया था। यहां कुछ लड़कियों के साथ उसका संबंध बढ़ने लगा। उसने लड़कियों को काम दिलाने की बात कही। इस क्रम में शनिवार शाम को मलंगी ग्राम पंचायत कार्यालय बंद होने के बाद उसने शारीरिक जांच के बहाने उस लड़की को कार्यालय बुलाया। यहां पर मौके का फायदा उठाकर आरोपी सुकमल ने लड़की से गंदी व अश्लील हरकत की। इसके बाद घर पहुंची लड़की ने पूरी घटना परिवार वालों को बताई। सोमवार को आरोपी को पकड़ने के लिए परिवार वाले व स्थानीय लोग मलंगी ग्राम पंचायत पहुंचे। यहां से आरोपी को पकड़कर जयगांव लाया जा रहा था। इस दौरान पीछे पुलिस की गाड़ी भी थी। तभी मंगलाबाड़ी रोड के पास पीड़ित परिवार के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने ऑटो से लाए जा रहे आरोपी के गाड़ी पर हमला कर दिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। बीच बचाव करने आए पुलिस के साथ भी लोगों का विवाद हुआ। पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। मारपीट की घटना में अमोद कुमार साहनी नामक सिविक वालेंटियर को भी काफी चोट लगी है। पूरे मामले को जिला पुलिस अधीक्षक सुनील यादव ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी पर तीन दूसरे लड़कियों ने भी अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा रास्ते में पुलिस की गाड़ी पर तोड़फोड़ पर भी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंगलाबाड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान बिनु थापा ने कहा कि सुकमल अस्थायी कर्मचारी था। सात महीने पहले बागान इलाकों में सर्वे करने के काम से आया था।