ट्रेंस हिमालयन साइकिल रैली का हासीमारा में जोरदार स्वागत
संवाद सूत्र, जयगांव: 86वें वायु सेना उत्सव को पालित करते हुए ट्रेंस हिमालयन साइकिल रैली शनिवार क
संवाद सूत्र, जयगांव: 86वें वायु सेना उत्सव को पालित करते हुए ट्रेंस हिमालयन साइकिल रैली शनिवार को हासीमारा वायु सेना स्टेशन पंहुची , इस अभियान के तहत उत्तर भारत स्थित सबसे ऊचे हवाई छत दौलत बेग ओल्डी से यह रैली अरुणाचल प्रदेश के किबिथू तक के लिए किया गया है। यह अभियान वायु योद्धाओ के बीच साहसिक भावनाओं को बढ़ाने और पर्वत क्षेत्रों को बारिकी से अवगत करने के लिए किया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगो को गो ग्रीन का संदेश देने और ग्लोबल वार्मिंग के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। हासीमारा वायु सेना स्टेशन में पहुंची। यहां के जवानों ने रैली का जोरदार स्वागत किया। इस यात्रा पर निकले इस 20 सदस्यीय टीम की अगुवाई सरथचंद्र के दुवारा किया जा रहा है। इधर, आज हासीमारा वायु सेना स्टेशन कमांडर के रूप में कैप्टन अभिषेक शर्मा के द्वारा टीम को आगे के लिए रवाना किया गया।