महिला के साथ दुराचार की कोशिश
संवाद सूत्र, जयगांव: विवाहिता के साथ दुराचार की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में अ
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 09:15 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 09:15 PM (IST)
संवाद सूत्र, जयगांव: विवाहिता के साथ दुराचार की कोशिश करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटना को लेकर कालचीनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। यह मामला कालचीनी थाना के अंतर्गत चिनचुला चाय बागान इलाके की है। प्राथमिकी के अनुसार सुजीत कुजुर नामक युवक विवाहिता को घर में अकेले पाकर दुराचार का प्रयास किया। इस दौरान महिला की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया था। कालचीनी थाना के प्रभारी लाकपा लामा ने बताया कि महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले की जांच की जा रही है। उक्त घटना को लेकर इलाके के लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें