Move to Jagran APP

गिरफ्तारी के विरोध में पंप कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

- ऑयल इंडिया के पाइप लाइन से तेल चोरी का मामला पुलिस ने कहा- शिकायत के आधार पर हुई

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Nov 2019 05:11 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:21 AM (IST)
गिरफ्तारी के विरोध में पंप कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन
गिरफ्तारी के विरोध में पंप कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन

- ऑयल इंडिया के पाइप लाइन से तेल चोरी का मामला, पुलिस ने कहा- शिकायत के आधार पर हुई गिरफ्तारी संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: गत नौ नवंबर को वीरपाड़ा से सटे पागली नदी के किनारे ऑयल इंडिया पाइप लाइन में छेद करके तेल चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने गत सोमवार को समर विश्वास नामक ऑयल इंडिया के अस्थाई कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे जमानत मिल गई। इसके बाद बीते शुक्रवार रात को पुलिस ने दो अन्य अस्थाई कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। इसके विरोध में ही पंप के दूसरे कर्मचारी व गिरफ्तार कर्मचारी के परिवार वालों ने ऑयल इंडिया मदारीहाट पंप के सामने धरना प्रदर्शन किया। अस्थाई कर्मचारी जयदीप बसूमाता ने कहा कि वह गत 11 वर्षो से पाइप लाइन में पहरेदार के तौर पर काम कर रहे हैं। ठेकेदार द्वारा उनलोगों को नियुक्त किया जाता है। प्रतिदिन सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक उनलोगों की ड्यूटी है। पुलिस ने तेल चोरी के आरोप में जिनलोगों को गिरफ्तार किया है, वे लोग निर्दोष हैं। सचीन छेत्री नामक कर्मचारी भी गिरफ्तार कर्मचारियों के समर्थन में आए हैं। पंप मालिकों की ओर से गलत मामला दर्ज कराया गया है। मुख्य आरोपियों को बचाने के लिए ही ऐसा किया जा रहा है। गिरफ्तार विजय की पत्नी संगीता व दिनेश की मां दुर्गा दास ने कहा कि बिना किसी अपराध के दोनों को गिरफ्तार किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक निर्दोष लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा, उनका आंदोलन चलता रहेगा। इस बारे में पंप के सहकारी मैनेजर ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।

loksabha election banner

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को अस्थाई कर्मचारी दिनेश दास व विजय छेत्री को गिरफ्तार किया गया था। वीरपाड़ा थाना के ओसी पेमा वांग्दी भूटिया ने कहा कि पंप की ओर से कई लोगों के नाम पर लिखित शिकायत की गई थी। शुक्रवार दिनेश दास व विजय छेत्री को गिरफ्तार कर शनिवार को दोनों को अलीपुरद्वार अदालत भेजा गया है। रिमांड पर लेने का आवेदन किया जाएगा। जयगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुंतल बनर्जी ने कहा कि शिकायत के आधार पर ही गिरफ्तारी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.