सड़क व जल निकासी की बदहाली को ले लोगों ने राजमार्ग रोका
- पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क से हटे प्रदर्शनकारी समस्या का हल नहीं हुआ तो जोरदार आंदा
- पुलिस के आश्वासन के बाद सड़क से हटे प्रदर्शनकारी, समस्या का हल नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन की चेतावनी
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: विधायक के वार्ड में सड़क, जल निकासी की बदहाल व्यवस्था है। इससे आक्रोशित जनता ने 48 नंबर एशियन हाइवे जाम करके रोष प्रकट किया। फलस्वरूप काफी जाम की स्थिति पैदा हो गई। आरोप है कि बार-बार पार्षद, चेयरपर्सन और विधायक को शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में पानी भरे सड़क को पार करके मस्जिद जाना पड़ता है। यह घटना नगरपालिका के 15 नंबर वार्ड की है। सड़क की बदहाली के कारण वाहनों को आवागमन में परेशानी होती है। यहां तक कि साइकिल, टोटो व पैदल चलने में भी परेशानी होती है। गत 10 वर्षो से लोग इसी तरह जीवन काटने को मजबूर हैं।
सोमवार को लोगों ने राजमार्ग जाम करके अपना विरोध दर्ज कराया। जाम के चलते धुपगुड़ी से सिलीगुड़ी जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इधर, सड़क जाम की खबर पाकर धुपगुड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन से आश्वासन मिलने पर करीब दो घंटे बाद लोगों ने आंदोलन समाप्त कर सड़क मुक्त किया। स्थानीय मुफज्जल हुसैन ने कहा कि उनलोगों ने कई बार पार्षद और विधायक से शिकायत की है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मजबूरन लोगों को सड़क जमा करना पड़ा, अगर फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। वहीं विधायक मिताली राय ने भी समस्या को स्वीकार करते हुए कहा कि वार्ड का निरीक्षण करने पर उन्हें वार्ड की बदहाली के बारे में पता चला। जल्द ही मरम्मत किया जाना चाहिए। वहीं धुपगुड़ी नगरपालिका के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार सिंह ने कहा इलाके के लोगों को पहले ही बताया गया था कि कोरोना महामारी के कारण सड़क मरम्मत का काम नहीं हो सका था।