जमीन विवाद में व्यक्ति की मौत, एक घायल
- दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर जमीन हड़पने का लगाया आरोप पुलिस ने शुरू की जांच संवाद सू˜
- दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर जमीन हड़पने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद सूत्र, धुपगुड़ी: जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की जान चली गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक का नाम श्याम पिद विश्वास (45) है। यह घटना धुपगुड़ी के कुर्शामारी गांव की है। हालात पर काबू पाने के लिए धुपगुड़ी थाने से काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची हुई थी। जानकारी के अनुसार पिछले कई दिलों से घर के जमीन को लेकर श्याम पद विश्वास और साधन बैरागी के बीच विवाद चल रहा था। रविवार को घर के सामने बांस काटने को लेकर उनलोगों का विवाद चरम पर पहुंच गया। पहले दोनों के बाद बातचीत से विवाद शुरू हुआ। यही विवाद कुछ ही देर में हाथापाई में तब्दील हो गया। इस दौरान साधन ने श्याम पद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। खबर पाकर श्याम पद के दोनों बेटे भी मौके पर पहुंचे। यहां गंभीर रूप से घायल श्याम पद को पहले धुपगुड़ी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं इस मारपीट में साधन बैरागी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें पहले धुपगुड़ी अस्पताल और फिर जलपाईगुड़ी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतक के बेटे प्रसनजीत विश्वास ने कहा कि कई दिनों से जमीन का विवाद चल रहा था। साधन बैरागी उनके घर के जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहे थे। जमीन के आधे हिस्से को अपना बता रहे थे। इसे लेकर बीच-बीच में घर आकर गाली गलौज करते थे। आज विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला कर पिता की हत्या कर दी। वहीं साधन ने आरोप लगाया कि श्यामपद बांस कांटने आए थे तो उन्होंने मना किया। इसके बाद ही उनपर हमला कर दिया गया। घर पर तोड़फोड़ की गई। उनके पिता की जमीन पर जबरन घर बनाया गया है। इसे लेकर ही विवाद चल रहा था। इधर, पुलिस ने दोनों परिवार की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।