डंपिंग ग्राउंड के खिलाफ लोगों ने शुरू किया आंदोलन
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: डंपिंग ग्राउंड बनाने से इलाके में दुर्गध फैल रही है। इसलिये स्थानीय लोगो
जागरण संवाददाता, जलपाईगुड़ी: डंपिंग ग्राउंड बनाने से इलाके में दुर्गध फैल रही है। इसलिये स्थानीय लोगों ने मंगलवार से डंपिंग ग्राउंड को लेकर आंदोलन शुरू किया। जलपाईगुड़ी नगरपालिका की ओर से पहाड़पुर इलाके के बोला पाड़ा में डंपिंग ग्राउंड बनाने का फैसला लिया गया था। इस आधार पर यहां गंदगी व कूड़ा करकट फेंकना शुरू किया गया था। अत्याधुनिक तरीके से डंपिंग ग्राउंड बनाने के बाद भी यहां से दुर्गध फैल रही है। सिंचाई की जमीन व जलाशय में गंदगी फेंका जा रहा है। किस प्रकार जलाशय में कूड़ा-करकट फेंककर डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है, इसे लेकर लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि डंपिंग ग्राउंड के कारण कुएं व तालाब का पानी खराब हो रहा है। पास में ही प्राइमरी व हाईस्कूल, मंदिर, पोस्ट ऑफिस, हेल्थ सेंटर है। यहां हजारों की संख्या में लोग रहते हैं। लेकिन दुर्गध के कारण लोगों का रहना मुश्किल होता जा रहा है।
आंदोलनकारी सहदेव करानी ने कहा कि जलाशय भरकर ही डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। दुर्गध से लोगों का चलना व रहना मुश्किल हो रहा है। इसलिये मजबूरन लोगों ने आंदोलन शुरू किया है। जलाशय को भरना गैरकानूनी है। पानी गंदा होने के चलते लोग इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने जल्द से जल्द प्रोजेक्ट बंद करने की मांग की है।
स्थानीय दिलीप मैत्र ने कहा कि किस अवैध तरीके से डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। नगरपालिका की ओर से कहा गया था कि 18 फीट का दीवार बनाया जाएगा। डंपिंग ग्राउंड बनाने के चलते लोग शुद्ध पानी नहीं पी पा रहे हैं। नगरपालिका के चेयरमैन मोहन बोस ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड उसी इलाके में बनेगा। समस्या लोग खुद खड़ा कर रहे हैं।