रामझोड़ा चाय बागान को ले आज होगी त्रिपक्षीय बैठक
- श्रमिक संगठन और भाजपा विधायक ने मालिक पक्ष को बताया जिम्मेदार संवाद सूत्र वीरपाड़ा डुव
- श्रमिक संगठन और भाजपा विधायक ने मालिक पक्ष को बताया जिम्मेदार
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा डुवार्स का रामझोड़ा चाय बागान बंद हो चुका हे। इसे लेकर बुधवार को जलपाईगुड़ी के डीएलसी कार्यालय में त्रिपक्षीय बैठक होने वाली है। गौरतलब है कि बीते शनिवार रात को बिना किसी नोटिस के ही मालिक पक्ष बागान छोड़कर चले गए थे। फिर सोमवार को सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस भी लटका दिया गया। अब बागान श्रमिकों से लेकर कर्मचारी सभी त्रिपक्षीय बैठक पर ही उम्मीद लगाए बैठे हैं।
श्रमिक संगठन बीटीडब्ल्यूयू के बागान यूनिट सचिव कैलाश छेत्री ने कहा कि श्रमिकों को त्रिपक्षीय बैठक का इंतजार है। बागान बंद होने के बावजूद अपर डिवीजन के 300 श्रमिक नर्दमा, चाय पौधे को छांटने समेत विभिन्न कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि काफी दिनों तब बागान बंद रहने के बाद वर्तमान समय में कंपनी द्वारा पिछले 10 वर्षो से बागान संचालन किया जा रहा है। लेकिन पिछले 10 वर्षो से श्रमिकों को बढ़ा हुआ वेतन नहीं मिला रहा है। श्रमिकों का पीएफ, ग्रैच्यूटी भी बकाया है। श्रमिकों का घर नियमित मरम्मत नहीं कराया जा रहा है। इसके बावजूद श्रमिक चाय बागान प्रबंधन को हर प्रकार का सहयोग करते आ रहे हैं। इस बारे में मदारीहाट के विधायक मनोज तिग्गा ने कहा कि बागान प्रबंधन ने अन्याय पूर्ण तरीके से बागान बंद किया है। इसके लिए पूरी तरह से मालिक पक्ष ही जिम्मेदार है। वर्ष 2002 से रामझोड़ा चाय बागान बंद था। वर्ष 2010 में बागान खुला। बागान खुलने के बाद से ही श्रमिकों ने मालिक पक्ष को हर प्रकार का सहयोग किया। इसके बावजूद अन्याय पूर्ण तरीके से बागान बंद कर दिया गया है। श्रमिकों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है।