मेधावियों को किया गया सम्मानित
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो संबोधन के 125 वर्ष पूरे होने के मौके
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:20 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 05:20 PM (IST)
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: स्वामी विवेकानंद जी के शिकागो संबोधन के 125 वर्ष पूरे होने के मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को वीरपाड़ा धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान माध्यमिक व उच्च माध्यमिक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम लोहार ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक के 130 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मदारीहाट के विधायक मनोज तिग्गा, एबीवीपी के प्रदेश महासचिव प्रह्लाद बर्मन, मनोजित राय समेत अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें