शादी से मना करने पर छात्रा के साथ जबरन बनाया संबंध, फिर कर दी हत्या
जलपाईगुड़ी जिला के मयनागुड़ी थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा के साथ जबरन संबंध बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। अर्ध नग्न अवस्था में शव बरामद कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
By Rajesh PatelEdited By: Published: Thu, 29 Nov 2018 08:12 PM (IST)Updated: Thu, 29 Nov 2018 08:12 PM (IST)
जलपाईगुड़ी [जागरण संवाददाता]। जलपाईगुड़ी में शादी से मना करने पर बीए की छात्रा के साथ जबरन संबंध बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मयनागुड़ी थाना क्षेत्र के भोटपट्टी में रेलवे लाइन के किनारे गुरुवार को जंगल से उसका शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका एक कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसकी मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि उसके हाथ-पैर बांध कर उसके साथ जबरदस्ती की गई, इसके बाद उसकी हत्या की गई होगी। मृत छात्रा की मां ने कहा कि एक लड़का पिछले कुछ दिनों से बेटी के पीछे पड़ा हुआ था। वह उसे फोन करता था। लड़के ने उनकी बेटी को शादी का प्रस्ताव भी दिया था, लेकिन बेटी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। उन्होंने उसी लड़के को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार मानते हुए सजा की मांग की है। मृतका की चाची ने कहा कि उन्होंने ही सबसे पहले भतीजी के शव को देखा था।
मयनागुड़ी थाना के आइसी तमाल दास ने कहा कि छात्रा के हाथ बंधे हुए थे। प्राथमिक जांच के तहत अनुमान लगाया जा रहा है कि छात्रा की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें