लकड़ी काटने वालों को पकड़ने के लिए बढ़ाई गई निगरानी
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: मोराघाट रेंज के तोतापाड़ा बीट में अवैध तरीके से साल का पेड़ काट
संवाद सूत्र, वीरपाड़ा: मोराघाट रेंज के तोतापाड़ा बीट में अवैध तरीके से साल का पेड़ काटने के आरोप में गत शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही वन विभाग इलाके में पूरी निगरानी रखी जा रही है। मोराघाट के रेंज के रेंजर राजीव दे ने कहा कि तोतापाड़ा बीट में साल पेड़ काटने के आरोप में बिन्नागुड़ी बस्ती लाइन के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 50 सीएफटी साल की लकड़ी जब्त किया गया था। इसका बाजार मूल्य करीब दो लाख रुपये बताया गया था। लकड़ी काटने के लिए 25 से 30 लोग आए हुए थे। इस गिरोह को पकड़ने के लिए गिरफ्तार व्यक्ति का नाम भी नहीं बताया गया है। वन विभाग पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कड़ी निगरानी व जोरदार अभियान चलाया जा रहा है।