प्रवासी तीन हजार श्रमिकों को घर भेजने में जुटी प्रशासन
जागरण संवाददाताजलपाईगुड़ी जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन प्रवासी श्रमिकों को उनके राज्य व जिला में
जागरण संवाददाता,जलपाईगुड़ी : जलपाईगुड़ी जिला प्रशासन प्रवासी श्रमिकों को उनके राज्य व जिला में भेजने के कार्य में जुट गयी है। इसमें कई हिमघर में काम करने वाले श्रमिक तथा विभिन्न कारखाना में काम करने वाले श्रमिक भी है। सब मिलाकर करीब तीन हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक है। सभी श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच के बाद ही उनको संबंधित जिला व राज्य में भेजने का कार्य किया जा रहा है। गौरतलब है कि हर साल मार्च महीने के पहले सप्ताह में दक्षिण चौबीस परगना के पाथर प्रतिमा, कुलतुली, रायदिघी सहित विभिन्न इलाके से हजारों श्रमिक जलपाईगुड़ी जिला में आते है। 10 अप्रैल तक चले जाते है। इसके बाद मई माह में आलू की पैकेजिंग के लिए आते है। इसके बाद वें नवंबर माह तक रहते है। लेकिन लॉकडान के कारण वें जलपाईगुड़ी में घिर गए। यहां पर उन्हें अपने परिवार की याद सता रही है। इसे लेकर कई बार वेस्ट बंगाल कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन व नॉर्थ बंगाल यूनिट के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी ने इस विषय में जिला प्रशासन को सूचित किया था। जलपाईगुड़ी में 21 हिमघर है। मयनागुड़ी व धूपगुड़ी में 15 हिमघर है। यह श्रमिक बिहार, झारखंड, दिल्ली आदि विभिन्न राज्यों के है। सभी को एनबीएसटीसी बस से उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।