जमाई षष्ठी पर बाजार में नहीं दिखी ईलीश, कतला मछली की हुई बिक्री
जलपाईगुड़ी: जमाई षष्ठी के दिन बोरली व इलीश मछली नहीं बल्कि कतला मछली का बाजार नजर आया। 30 किलोग्राम क
जलपाईगुड़ी: जमाई षष्ठी के दिन बोरली व इलीश मछली नहीं बल्कि कतला मछली का बाजार नजर आया। 30 किलोग्राम की मछली को खरीदने के लिए बाजार में ससुराल वालों की भीड़ जमा हो गई। जमाई षष्ठी के दिन इलीश व तीस्ता के बोरली मछली की मांग थी, लेकिन बाजार में उक्त दोनों मछली कम होने से लोगों को कतला मछली की खरीदारी ही करनी पड़ी।
जलपाईगुड़ी के दिनबाजार में अशोक साह की दुकान पर विशाल आकार का कतला मछली देखा गया। प्रति किलो 700 की दर से घंटे भर ही 30 किलो की मछली बिक्री हो गई। दुकानदार अशोक शाह ने कहा कि जमाई षष्ठी को ध्यान में रखकर दो दिन पहले ही बिहार से 30 किलो की कतला मछली मंगाई गई थी। ग्राहकों की माने तो इलीश मछली बाजार में काफी कम देखी गई। जो भी पाया गया वह कोल्ड स्टोर का था। इसलिये उनलोगों ने भी कतला मछली लेना ही उचित समझा।